फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांवों में रिश्तों की दुहाई देकर दावेदार मांग रहे वोट

विज्ञापन
विज्ञापन
गांवों में रिश्तों की दुहाई देकर दावेदार मांग रहे वोट
विज्ञापन

बुलंदशहर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के नामांकन की प्रक्रिया शनिवार से शुरू हो रही है। इसके साथ चुनाव को लेकर गांव की चौपाल पर चर्चा तेज हो गई है। वहीं, प्रत्याशी अपने पक्ष में मतदाताओं को करने के लिए तरह-तरह की जुगत भिड़ा रहे हैं। वह चुनावी रण में मतदाताओं को अपने पाले में करने के लिए गांव में घूमने के साथ खेत तक पहुंच रहे हैं। वह पैर छूकर पुराने रिश्तों की दुहाई देकर भी वोट मांग रहे हैं। पांच गांव, पांच रिपोर्टर अभियान के तहत ग्राम पंचायतों में कुछ इस इस तरह का माहौल दिखाई दिया।
ग्राम पंचायत जरिया आलमपुर
वोटर - 1985
आबादी -5800
ब्लॉक ऊंचागांव क्षेत्र की ग्राम पंचायत जरिया आलमपुर में प्रधान पद की सीट ओबीसी वर्ग के लिए आरक्षित है। यहां पर प्रधान पद पर पांच प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। रिपोर्टर जब गांव का लाइव करने पहुंचा तो यहां पर ग्रामीण चुनाव पर चर्चा करते मिले। ग्रामीणों ने बताया कि चुनाव नजदीक आते ही प्रत्याशियों ने अपने पक्ष में वोटरों को करने के लिए हर तरह का हथकंडा अपनाना शुरू कर दिया है। प्रत्येक प्रत्याशी अपनी जीत का दावा करते हुए वोटरों से रिश्तों की दुहाई देकर भी वोट मांग रहे हैं। गांव में रात के अंधेरे में वोटरों के पास शराब पहुंच रही है तो दावतों का दौर भी जारी है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत ढक्का
वोटर - 1585
आबादी - 4600
ब्लॉक जहांबीराबाद क्षेत्र की ग्राम पंचायत ढक्का में प्रधान पद की सीट ओबीसी वर्ग के लिए आरक्षित है। इस सीट पर दो प्रत्याशी चुनावी मैदान में ताल ठोक चुके हैं। चुनाव टक्कर का है। ग्रामीणों के अनुसार प्रत्याशी वोटरों को लुभाने के लिए जातिगत समीकरण साध रहे हैं। इतना ही नहीं वोटरों को मनाने में भी पीछे नहीं हैं। स्थानीय चुनाव होने के कारण मतदाता भी चुप्पी साधे हुए हैं। बावजूद इसके प्रत्याशी अपनी जीत के लिए कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते और अपनी-अपनी जीत का डंका बजा रहे हैं।
ग्राम पंचायत नया गांव
वोटर - 7000
आबादी - 16000
सिकंदराबाद क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत में प्रधान पद के लिए कई प्रत्याशी मैदान में हैं। यह सीट एससी वर्ग के लिए आरक्षित है। बड़ा गांव होने के कारण सभी प्रत्याशी वोटरों से संपर्क जारी रखे हुए हैं। साथ ही अपनी जीत के लिए लगातार संपर्क करने के साथ वोट के लिए रिश्ते-नातों का भी सहारा ले रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यहां पर चुनाव काफी कड़ा होगा। सभी प्रत्याशी अपनी जीत के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रहे। वह नामांकन भरने के लिए लोगों को साथ में चलने का न्यौता दे रहे हैं, ताकि वह अपनी स्थिति को मजबूत दिखा सकें।
ग्राम पंचायत गेंदपुर शेखपुर
वोटर - 1200
आबादी - 3050
सिकंदराबाद क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत में प्रधान पद अनारक्षित है। ग्रामीण रामचंद्र, सतपाल और रमेश आदि ने बताया कि इस समय चुनाव की चर्चा खास नहीं है। लेकिन कुछ दिन पहले तक चुनाव की चर्चा चरम पर थी। अब शनिवार को नामांकन भरने के बाद ही चुनावी चर्चा जोर पकड़ सकती है। दोनों प्रत्याशी अपनी-अपनी जीत का दावा करने के साथ वोटरों से संपर्क साधे हुए हैं। कोई भी प्रत्याश्ी अपने को कम नहीं आंक रहा है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत हृदयपुर
वोटर - 1250
आबादी - 3000
सिकंदराबाद क्षेत्र की ग्राम पंचायत पर प्रधान पद के लिए दावेदार तैयारी में हैं। प्रधान की सीट अनारक्षित है। ग्रामीणों ने बताया कि इस समय पंचायत चुनाव त्रिकोणीय बना हुआ है। तीन प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ गांव में रहने वाले और बाहर रहने वाले वोटराें से लगातार संपर्क बनाए हुए हैं। वह वोटरों से घर से लेकर खेत तक मनाने को पहुंच रहे हैं। गांव में गुपचुप तरीके से शराब का वितरण और दावतों का दौर भी जारी है। तीनों प्रत्याशी अपनी जीत का दावा कर रहे हैं, लेकिन इसका पता दो मई को मतगणना के बाद ही चलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें