फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा ने जिला पंचायत के 26 प्रत्याशी किए घोषित

विज्ञापन
विज्ञापन
बसपा ने जिला पंचायत के 26 प्रत्याशी किए घोषित
विज्ञापन

बुलंदशहर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए बहुजन समाज पार्टी ने जिला पंचायत के 26 वार्ड पर अपने प्रत्याशी घोषित किए हैं। पार्टी के जिलाध्यक्ष सतीश सागर ने बताया कि शनिवार को शेष सभी वार्ड पर प्रत्याशी घोषित कर दिए जाएंगे। फिलहाल पार्टी ने पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राजकुमारी गिरी पत्नी जगदीश गिरी को वार्ड 35 से टिकट देकर, जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी की ओर निगाहें बढ़ाई हैं। वहीं, पड़ोसी जिले के भाजपा के एक विधायक के भाई की पुत्रवधू को भी टिकट दिया है। चर्चा है कि जल्द ही विधायक के भाई भी बसपा में शामिल हो सकते हैं। जिलाध्यक्ष सतीश सागर ने बताया कि पार्टी सभी वार्ड पर अपने प्रत्याशी घोषित करेगी। जल्द ही शेष वार्ड की सूची जारी कर दी जाएगी।
विज्ञापन

वार्डवार प्रत्याशियों की सूची इस प्रकार है।
वार्ड 01- जितेंद्र गुर्जर, वार्ड 02- शाबाना, वार्ड 03- रिंकू प्रधान, वार्ड 04- रीना चौहान, वार्ड 06- हरेंद्र सिंह उर्फ मांगे प्रमुख, वार्ड 08-राहुल गुर्जर, वार्ड 10- रीता देवी, वार्ड 14- चौ. योगेंद्र उर्फ मिंटू, वार्ड 16- रेशमा परवीन, वार्ड 17- संजीव चौधरी, वार्ड 20- राधा सिंह, वार्ड 22- चौधरी नरेश प्रधान, वार्ड 23- रामभूल यादव, वार्ड 25- शीला सोलंकी, वार्ड 27- संजय भारद्वाज, वार्ड 28- किरन देवी, वार्ड 30- यशोदा सिंह, वार्ड 32-पूनम शर्मा, वार्ड 35- राजकुमारी गिरी, वार्ड 36- खलीक अहमद, वार्ड 40- शमशुद्दीन मेवाती, वार्ड 41-नीलरत्न लोधी, वार्ड 43- सलीम हुसैन, वार्ड 47- अरुण कुमार, वार्ड 48- शीशराम प्रधान, वार्ड 51-सुमन राजपूत।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें