फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के चित्र से अभद्रता पर उबाल, चोला में तीन युवकों पर रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
चोला। क्षेत्र के गांव चोला में डॉ. बीआर अंबेडकर के चित्र के साथ छेड़छाड़ कर सोशल मीडिया पर वायरल करने का गंभीर मामला सामने आया है। इस घटना से समाज में भारी आक्रोश व्याप्त है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर गांव के ही तीन युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

चोला निवासी सुनील ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मंगलवार सुबह करीब 9:00 बजे गांव के ही ध्रुव, ऋषभ और नितिन ने डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की तस्वीर को एडिट कर उसे अपमानजनक रूप दिया। साथ ही अपने व्हाट्सएप स्टेटस और इंस्टाग्राम आईडी पर लगा दिया। जैसे ही यह शर्मनाक तस्वीर वायरल हुई, ग्रामीणों में रोष फैल गया।
थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने कार्रवाई की है। पीड़ित की तहरीर और प्रारंभिक जांच के बाद तीनों आरोपियों के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने और आईटी एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। थाना प्रभारी ने क्षेत्र में शांति बनाए रखने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें