फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: पानी की तलाश में भटक रहे वन्य जीव पर कुत्तों ने किया हमला, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊंचागांव। क्षेत्र के गांव मंगलपुर रोसला में पानी की तलाश में भटक कर जंगल की तरफ आए वन्यजीव पर लावारिस कुत्तों ने हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया बाद में उसकी मौत हो गई। मरने वाले वन्यजीव के बारे में ग्रामीणों ने दावा किया कि वह हिरण का बच्चा था, जबकि वन दरोगा ने कहा कि वह नीलगाय का बच्चा था। ग्रामीणों ने उसके इलाज में लापरवाही का आरोप भी लगाया है।
विज्ञापन

ग्रामीण सौरभ, योगेंद्र व प्रदीप ने बताया कि बुधवार को गांव मंगलपुर रोसला में एक वन्य जीव पानी की तलाश में भटकते हुए आबादी क्षेत्र में घुस आया। जिस पर लावारिस कुत्तों के झुंड ने घेरकर हमला कर दिया। कुत्तों के चंगुल से किसी तरह उसे बचा वन विभाग को सूचना दी। आरोप है कि वन विभाग की टीम करीब दो घंटे बाद पहुंची और घायल को रेस्क्यू करने के बाद प्राथमिक उपचार दिया। इसके बाद उसे भगवंतपुर स्थित नर्सरी में छोड़ दिया। जहां कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। वन दरोगा प्रमोद कुमार भारती ने कहा कि नीलगाय के बच्चे को बचाने का प्रयास किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें