फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: 322 में से मौके पर 14 शिकायतों का ही हो सका निस्तारण

विज्ञापन
शिकारपुर तहसील में शिकायत सुनते मुख्य विकास अधिकारी कुलदीप मीणा। संवाद
विज्ञापन
बुलंदशहर/सिकंदराबाद। कमिश्नर साहब... पिछले छह महीने से नगर में कोई विकास कार्य नहीं हुए हैं। नगर पालिका अध्यक्ष और अधिकारी सभासदों के साथ तालमेल नहीं बना पा रहे हैं। जिसके चलते जनता को विकास कार्यों से वंचित रहना पड़ रहा है। यह शिकायत सिकंदराबाद तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचीं मंडलायुक्त सेल्वा कुमारी जे से सभासदों ने की। जिले की सभी तहसीलों में कुल 322 लोगों ने शिकायतें दर्ज कराईं। इनमें से मौके पर मात्र 14 शिकायतों का निस्तारण हो सका।
विज्ञापन


शनिवार को जिले की सभी तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान डीएम सीपी सिंह और एसएसपी श्लोक कुमार ने सदर तहसील में लोगों की शिकायतें सुनी। मौके पर एक गांव निवासी महिला ने शिकायत दर्ज कराई कि पड़ोस में रहने वाले दबंग लोग आए दिन उसके साथ झगड़ा करते रहते हैं। जब इसका विरोध किया जाता है तो आरोपी गाली गलौंज करते हुए अभद्रता करते हैं। एसएसपी ने मामले में देहात पुलिस को आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए। गांव अड़ौली निवासी रासिद ने सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप लगा जमीन को कब्जामुक्त कराने की मांग की। सातों तहसील में लोगों ने कुल 322 शिकायतें दर्ज कराईं, इनमें से मौके पर मात्र 14 शिकायतों का निस्तारण हो सका। शिकारपुर में सीडीओ कुलदीप मीना, खुर्जा में एडीएम प्रशासन डा. प्रशांत कुमार, डिबाई में एसडीएम दीपक कुमार पाल, स्याना में एसडीएम प्रियंका गोयल और अनूपशहर तहसील में एसडीएम नवीन कुमार की अध्यक्षता में शिकायतें सुनी गई।

सिकंदराबाद तहसील सभागार में कमिश्नर सेल्वा कुमारी जे ने लोगों की शिकायतें सुनीं। एडीएम वित्त की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में मौके पर आईं कुल 22 शिकायतों में से एक भी शिकायत का मौके पर निस्तारण हो नहीं हो सका। करीब पौने दो बजे तहसील पहुंची कमिश्नर सेल्वा कुमारी जे से सभासदों ने क्षेत्र में विकास कार्य नहीं होने की शिकायत की। सभासदों ने नगर पालिका अधिकारियों पर मनमानी करने का आरोप लगाया। सभासदों ने कहा कि टैक्स रिवीजन का प्रस्ताव भी अब तक बोर्ड बैठक में नहीं रखा गया है। जिससे जनता को परेशानी हो रही है। कमिश्नर ने एसडीएम व ज्वाइंट मजिस्ट्रेट प्रफुल्ल शर्मा को मामले में जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन




तहसीलवार शिकायतों की स्थिति

तहसील का नाम
कुल शिकायत
निस्तारित

बुलंदशहर

46


01

शिकारपुर

85


02

स्याना


42


05

डिबाई


42


05

अनूपशहर

36


01

खुर्जा


49


00

सिकंदराबाद

22


00


कुल


322


14
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें