फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: दिवाली व गोवर्धन पर ओपीडी सेवा रहेगी बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। दिवाली पर इमरजेंसी स्टाफ के साथ 108-102 एंबुलेंस सेवा कर्मियों को अलर्ट पर रखा गया है। साथ ही इमरजेंसी सेवाओं में तैनात चिकित्सक एवं कर्मियों के अवकाश रद्द कर दिए हैं। दिवाली और गोवर्धन पर ओपीडी सेवाएं बंद रहेंगे लेकिन इमरजेंसी में मरीजाें को इलाज मिल सकेगा।
विज्ञापन

किसी हादसे या गंभीर रोगी को उपचार देने के लिए सीएमओ ने सभी सरकारी चिकित्सालय प्रभारियों को 24 घंटे इमरजेंसी सेवाएं जारी रखने को कहा है। उधर, एंबुलेंस सेवा के प्रोग्राम मैनेजर सर्वोत्तम यादव ने बताया कि दिवाली पर गंभीर बीमारी, गर्भवती या सड़क हादसे में घायल को तत्काल एंबुलेंस सेवा की जरूरत पड़ सकती है।
इसके लिए एंबुलेंस को हॉटस्पॉट पर उपलब्ध रहने के निर्देश दिए हैं। जिससे लोगों को आवश्यकता पड़ने पर तत्काल सेवा उपलब्ध कराई जा सके। सभी एंबुलेंस में ऑक्सीजन व अन्य जीवन रक्षक दवाएं मौजूद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें