फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: डेढ़ लाख के पटाखों के साथ एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बीबीनगर। थाना क्षेत्र के गांव केशोपुर सठला में पुलिस ने शनिवार देर शाम अवैध रूप से रखे गए करीब डेढ़ लाख रुपये के पटाखे बरामद किए हैं। मौके से पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार भी किया है।
विज्ञापन

क्षेत्राधिकारी स्याना दिलीप कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार देर शाम सूचना पर बीबीनगर पुलिस ने केशोपुर सठला में एक स्थान पर दबिश दी। इस दौरान माैके से दो बोरे व नौ पेटियों में करीब डेढ़ लाख रुपये के पटाखे बरामद किए गए। मौके से एक आरोपी घनश्याम निवासी सठला को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि आगामी दीपावली पर्व को लेकर पटाखे बिक्री के लिए लाए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें