फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: मिनी मॉल में बेचा जा रहा एक्सपायरी डेट का सामान पकड़ा

विज्ञापन
 मिनी मॉल के गोदाम में जांच करते खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारी।  - फोटो : संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बुलंदशहर। मिनी मॉल में छूट के नाम पर लोगों को एक्सपायर हो चुकी खाद्य सामग्री बेची जा रही थी। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए लाखों रुपये कीमत के करीब 22 कार्टन खाद्य सामग्री को जब्त कर मौके से पांच के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे हैं। मॉल में एक्सपायरी डेट की कॉस्मेटिक सामग्री भी रखी थी लेकिन, औषधि विभाग के अधिकारियों ने कार्रवाई करना उचित नहीं समझा।
नगर के मोहनकुटी स्थित एक भवन में मिनी मॉल का संचालन किया जा रहा था। खाद्य सुरक्षा विभाग को सूचना मिली कि एक्सपायरी डेट खाद्य सामग्री व कॉस्मेटिक सामग्री से तारीख को मिटाकर सस्ते दाम पर लोगों को बेचा जा रहा है। सहायक आयुक्त विनीत कुमार के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची और जांच की तो बड़ी मात्रा में एक्सपायरी डेट की खाद्य सामग्री बरामद की गई। संचालक से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि यह सामान लखनऊ में एक मॉल के बंद होने पर वहां से खरीदा गया था। संचालक द्वारा दर्शाए गए बिलों में रिलायंस रिटेल का नाम लिखा था। जब कंपनी के अधिकारियों से इस संबंध में वार्ता की गई तो उन्होंने बताया कि उनकी कंपनी द्वारा इस प्रकार से सामग्री नहीं बेची जाती है। जांच के दौरान मौके पर कॉस्मेटिक सामग्री, घरों में प्रयोग होने वाली फिनायल समेत अन्य प्रकार के कीटनाशक भी एक्सपायर डेट के मिले। कई खाद्य पदार्थों के पैकेट पर एक्सपायरी डेट भी नहीं लिखी थी। जिस पर टीम ने कार्रवाई करते हुए हॉर्लिक्स क्लासिक मॉल्ट, कोकोनट मिल्क, सफोला ओट्स, फ्लेवर्ड टी ब्रुक ब्रांड ताजा, ब्रेकफास्ट सीरियल चोकोस केलोग्स के एक-एक नमूने लेकर जांच के लिए भेजे हैं। साथ ही एक सप्ताह में एक्सपायर होने वाली खाद्य सामग्री, बिना एक्सपायरी डेटवाली सामग्री और एक्सपायर सामग्री के कुल 22 कार्टन तैयार करते हुए जब्त किया है। टीम में मनीष शर्मा, कमलेश यादव, सुनील कुमार सिंह, अनिल कौशल शामिल रहे।
विज्ञापन

मिनी मॉल में एक्सपायरी डेट का कॉस्मेटिक सामान को भी सस्ती दर पर बेचा जा रहा था। मौके पर कई कंपनी के फेसवॉश, सैंपू, साबुन, क्रीम समेत कई अन्य सामान ऐसे थे, जो एक सप्ताह से लेकर एक माह में एक्सपायर होने वाले थे। उक्त सामग्री को सीज करने के लिए औषधि प्रशासन के अधिकारियों को भी जानकारी दी गई लेकिन, वह मौके पर नहीं पहुंचे।
विज्ञापन


खाद्य सुरक्षा विभाग के सहायक आयुक्त विनीत कुमार ने बताया कि कई खाद्य सामग्री मौके पर एक्सपायरी डेट की मिली है। कुछ की एक्सपायरी डेट करीब एक सप्ताह बाद ही थी। मौके से 22 कार्टन सामग्री को सीज किया गया है। पांच खाद्य सामग्री के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं। जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें