डिबाई। तहसील क्षेत्र के गांव दानपुर में अलीगढ़ हाईवे पर एक मकान व पहासू मार्ग स्थित किराये पर लिए एक गोदाम से पुलिस ने पांच लाख रुपये के पटाखे बरामद किए हैं। मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस को सूचना मिली थी कि अलीगढ़ हाईवे पर स्थित एक मकान में अवैध रूप से पटाखे बनाने का काम किया जा रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की तो मौके से आगरा के शाहगंज कस्बा कमाल निवासी इस्लाम को पुलिस ने पकड़ा। पुलिस ने आरोपी की निशान देही से मौके तथा एक अन्य गोदाम से 12 कट्टे सुतली बम, अध बने पटाखे समेत पांच लाख रुपये का अन्य सामान बरामद किया है। बताया जा रहा है कि कई साल से दानपुर गांव के सोलंकी मार्केट में रह रहा था। सीओ शोभित कुमार ने बताया कि आरोपी इस्लाम को गिरफ्तार कर अवैध पटाखे बरामद किए गए हैं।