फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में छत से गिरकर वृद्ध की मौत

Sat, 19 Dec 2015 11:08 PM IST
अमर उजाला, छतारी
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के बदरखा गांव में छत से गिर कर संदिग्ध परिस्थितियों में वृद्ध की मौत हो गई। परिजनों ने धक्का देकर गिराने का आरोप लगाते हुए दो लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


आरोप है कि नाली में पानी निकासी को लेकर आरोपी पड़ोसी से उनका विवाद चल रहा था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। शुक्रवार रात बदरखा गांव निवासी भगवान सहाय अचानक छत से गिर कर घायल हो गए।

गंभीर हालत में परिजनों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। गंभीर हालत में चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


मृतक के बेटे नवरतन का आरोप है कि पड़ोसी अतवीर और बिट्टू ने उनके पिता भगवान सहाय को धक्का देकर छत से नीचे गिरा दिया। आरोप है कि आरोपी और उनके बीच नाली को लेकर विवाद चल रहा था।
विज्ञापन


पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें