फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओएचई टूटने से चार घंटे तक थमे रेलगाड़ियों के पहिए

Fri, 05 Feb 2016 10:48 PM IST
अमर उजाला, खुर्जा जंक्शन
विज्ञापन
विज्ञापन
ओएचई लाइन टूटने से चार घंटे तक दिल्ली हावड़ा डाउन ट्रैक बाधित रहा। ट्रेनें जहां-तहां थम गईं। रेलवे अधिकारियों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


करीब चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद ओएचई तार जोड़ा गया तब कहीं जाकर गाड़ियों का आवागमन शुरू हो पाया।

बृहस्पतिवार रात करीब एक बजे जंक्शन स्टेशन से करीब 3 किलोमीटर दूर सिकंदरपुर रेलवे स्टेशन के पास डाउन ट्रैक के गेट 130 के समीप ओएचई लाइन का तार विस्फोट के साथ टूट कर गिरा।

पावर फेल हुआ तो दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर ट्रेनें जहां की तहां थम गईं। पता लगते ही एसएस पीके गुप्ता, टीआई घनश्याम मीणा, ओएचई विभाग के इंजीनियर संजय मीणा, आरपीएफ प्रभारी धर्मवीर आदि रेलवे अफसर अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए और तार को जोड़ने का काम शुरू कर दिया।
विज्ञापन


इस दौरान जंक्शन स्टेशन पर ब्रह्मपुत्र एक्सप्रेस, उसके पीछे डाबर स्टेशन पर श्रमशक्ति, पूर्वोत्तर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस, इसके अलावा पैसेंजर ट्रेनें और मालगाड़ियों को जहां-तहां रोक दिया गया।
विज्ञापन


करीब चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद ओएचई लाइन को ठीक किया गया। तब कहीं जाकर चार बजे दिल्ली हावड़ा मार्ग पर रुकी हुई ट्रेनों को रवाना किया गया। तब अधिकारियों ने राहत की सांस ली।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें