फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निरीक्षण में गायब मिले अफसर, वेतन काटने का आदेश

Wed, 24 May 2017 12:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
डीएम डॉ. रोशन जैकब ने मंगलवार को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान डीआईओएस, दो एडीआईओएस और लेखाधिकारी गायब मिले। चौंकाने वाली बात यह रही कि एक भी कर्मचारी डीएम के सवालों का जवाब नहीं दे पाया।

अधूरे रजिस्टर, चरमराई सफाई व्यवस्था, खड़े वाहन, फाइलों पर अटी धूल देखकर कर्मचारियों को फटकार लगाई। डीएम ने डीआईओएस, दो एडीआईओएस और लेखाधिकारी का एक दिन का वेतन काट दिया है।
विज्ञापन


डीएम डॉ. रोशन जैकब मंगलवार को जैसे ही डीआईओएस कार्यालय पहुंची तो कर्मचारियों में अफरातफरी मच गई। मैन गेट पर खड़ी जीप और कर्मचारियों के खड़े वाहनों ने डीएम को आभास करा दिया कि कार्यालय में कुछ गड़बड़ चल रहा है।

चरमराई सफाई व्यवस्था और फाइलों पर अटी धूल देख कर्मचारियों को जमकर फटकार लगाई। इस दौरान डीआईओएस, दो एडीआईओएस और लेखाधिकारी कार्यालय से गायब मिले। डीएम ने कार्यालय की खामियाें को अपनी डायरी में दर्ज कराया और कर्मचारियों को हिदायत दी कि यह कार्यालय है और खामिया को जल्द दूर कर लिया जाए।

उन्होंने मौके पर ही डीआईओएस सहित दो एडीआईओएस और लेखाधिकारी का एक दिन का वेतन काटने के आदेश जारी कर उनके विरुद्ध कार्रवाई के आदेश दिए। उधर, डीआईओएस वीना यादव का कहना है कि वह 11 बजे तक दफ्तर में थी।

इसके बाद गुलावठी में एक मामले की जांच करने गई थीं। एडीआईओएस शंकर लाल और डॉ. पूरन सिंह भी दो स्कूलों की जांच करने गए थे। लेखाधिकारी कार्यालय के काम से बाहर थे।
विज्ञापन

डीआईओएस कार्यालय से पहले डीएम डॉ. रोशन जैकब ने विकास भवन का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने एक-एक कार्यालय का निरीक्षण किया।

सभी कार्यालयों में अफसर और कर्मचारी मौजूद मिले, जबकि जिला कृषि अधिकारी कार्यालय में नहीं थे। इस पर डीएम ने जिला कृषि अधिकारी अश्विनी कुमार को स्पष्टीकरण देने के आदेश जारी कर दिए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें