फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनआरईसी कॉलेज सीपीई के लिए चयनित

Sat, 23 Apr 2016 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, खुर्जा
विज्ञापन
कॉलेज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पॉटरी नगरी स्थित एनआरईसी कॉलेज को कॉलेज विथ पोटेंशियल फॉर एक्सीलेंस (सीपीई) के लिए चयनित किया गया है। नेक ग्रेड ए सहित कॉलेज की उपलब्धियों को यूजीसी के समक्ष प्रस्तुत करने के बाद विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने इस कॉलेज को सर्वश्रेष्ठ मानक प्रदान किया है।
विज्ञापन

  कॉलेज के प्राचार्य प्रो. केडी शर्मा ने बताया कि एनआरईसी कॉलेज को 12वीं योजनाकाल में चयनित सीपीई की गौरवशाली सूची में शामिल किया है। पूरे देश से 244 कॉलेजों ने सीपीई के लिए आवेदन किया था। इसमें पॉटरी नगरी स्थित एनआरईसी कॉलेज सहित 124 सर्वोत्तम महाविद्यालयों को चयनित किया गया है।

वहीं पूरे उत्तर प्रदेश में सीपीई के लिए चयनित नौ महाविद्यालयों में एनआरईसी कॉलेज भी शामिल है। सीपीई के प्रभारी डॉ. एमए लारी ने बताया कि विगत सत्र में सीपीई का प्रस्ताव विश्वविद्यालय अनुदान आयोग को भेजा गया था।
विज्ञापन


सीपीई में चयनित होने के बाद एनआरईसी कॉलेज में राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर उच्च शोध और अनुसंधान की अत्याधुनिक तकनीक व योजनाओं की विभिन्न गतिविधियां होंगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें