जनवरी में पालिका के 21 वाहन 32 लाख का डीजल पी गए। पालिका की बोर्ड बैठक में यह मुद्दा जोर शोर से उठा। अधिकारियों ने अगली बैठक में इस मुद्दे पर विचार करने का आश्वासन देकर सभासदों को शांत किया।
बैठक में 123 प्रस्तावों में तीन करोड़ 52 लाख के 53 प्रस्ताव स्वीकृत किए गए। शनिवार को बोर्ड बैठक में नामित सभासद एजाजुद्दीन ने कहा कि पालिका ने सात ट्रैक्टर,दो जेसीबी,एक माजदा, दो फोगिंग मशीन,छह जनेटर,एक सीवेज मशीन,एक डंफर,एक इंजन का जनवरी माह में डीजल का खर्च 32 लाख रूपये दिखाया गया है।
इनमें से आधे उपकरण केवल सीजन में ही चलते हैं। सभासद ने ईओ एके सिंह व चेयरपर्सन इंद्रा सैनी से डीजल खरीद की लॉग बुक बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत करने की मांग की। एजाजुद्दीन ने आरोप लगाया कि पालिका ने घोटाला करने के लिए क्रय डीजल,सफाई, उपकरण मरम्मत खाते को एक साथ जोड़ दिया।