फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब तो चुभने लगी है धूप

Fri, 22 Apr 2016 11:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
चिलचिलाती धूप और लू से बचने के के लिए मुंह बांधकर जाती युवतियां - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विशेषज्ञ संभावना जता रहे थे कि बरसात हो सकती है मगर शुक्रवार को मौसम ने रंग बदल दिया।दिन में तेज धूप  से लोग परेशान रहे।  इस बार मौसम बार-बार बदल रहा है। पिछले कुछ दिनों से लगातार पड़ रही गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया है। शुक्रवार को अधिकतम पारा 40 और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।
विज्ञापन


सुबह से ही त्वचा झुलसाने वाली तेज धूप ने लोगों को परेशान कर दिया। लोग पूरा दिन तपिश से बेजार रहे। दोपहर में सड़कों पर वाहनों की संख्या घट गई। जो भी निकले चेहरे और सिर को ढंक कर निकले।

मौसम वैज्ञानिक डा. विवेक राज का कहना है कि पहाड़ों में बर्फबारी के चलते मौसम में बदलाव और बरसात की संभावना जताई जा रही थी। मगर शुक्रवार को दिन निकलते ही तपिश ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया। शनिवार को पारा 39 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। आने वाले दिनों में गर्मी और बढ़ने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें