फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब पीलीभीत और कोटद्वार रूट पर सफर होगा सुहाना

Thu, 16 Mar 2017 12:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
नेशनल हाईवे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
उत्तर प्रदेश परिवहन निगम को मिली छह नई बसों को चलाने के लिए प्रबंधन ने तीन नए रूट तय किए है। बुलंदशहर से अब कोटद्वार और पीलीभीत के लिए सीधी बस सेवा शुरू होगी।
  यह बस कोटद्वार वाली मेरठ, मवाना व बिजनौर होकर जाएगी। जबकि पीलीभीत के लिए बदायूं बस पहुंचेगी।

इससे यात्रियों का समय तो बचेगा ही किराए की भी बचत होगी। परिवहन निगम के अफसरों ने बताया कि नई बसों में दो बसें बुलंदशहर से मेरठ, मवाना और बिजनौर से कोटद्वार तक चलाई जाएंगी। इसी तरह दो बसों को बुलंदशहर से स्याना, गजरौला, चांदपुर और बिजनौर से हरिद्वार के लिए चलाई जाएंगी।
विज्ञापन


इसके अलावा दो बसों को दिल्ली से बुलंदशहर, बदायूं और पीलीभीत को चलाया जाएगा। निगम के अफसरों ने इन रूटों का सर्वे कर लिया है। इन रूटों पर बसों को चलाने और चालक-परिचालकों की ड्यूटी लगाने की प्रक्रिया जल्द पूरी कर दी जाएगी। एआरएम एसपी सिंह के अनुसार इन नए मार्गों पर नई बसों का संचालन जल्द होगा। इससे यात्रियों को लाभ मिलने के साथ निगम की आमदनी भी बढ़ेगी।

राहतः मेरठ या बदायूं और हापुड़ तक नहीं लगानी पड़ेगी दौड़
बुलंदशहर से कोटद्वार जाने वालों को पहले मेरठ जाना पड़ता था। अब यात्रियों को सीधे बुलंदशहर से बस मिल जाएंगी। पहले कोटद्वार के लिए मेरठ जाकर वहां बस का इंतजार करना होता था। इसमें यात्रियों के आधे से एक घंटा खराब हो जाता था। वहीं, पीलीभीत जाने वाले यात्रियों को अब तक बदायूं या हापुड़ की दौड़ लगानी पड़ती थी।

लेकिन अब सीधी बस मिलने से करीब एक घंटे की बचत होगी। स्याना से गजरौला होते हुए हरिद्वार को बस चलने से भी स्याना क्षेत्र के लोगों को एक घंटे का सफर कम होगा और करीब 30 रुपये किराया भी कम देना होगा।

स्याना से हरिद्वार जाने के लिए या तो बुलंदशहर आना होता है या फिर हापुड़ से हरिद्वार की बस पकड़नी पड़ती है। उधर, एआरएम एसपी सिंह के अनुसार कोटद्वार और पीलीभीत का किराया अभी निर्धारित नहीं किया है।

डिपो को मिलीं छह और नई बसें
 उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के बुलंदशहर डिपो को छह और नई बसें मिली हैं। डिपो में अब बसों की संख्या 115 हो गई है। इनमें रोडवेज की 92 और अनुबंधित बसों की संख्या 23 है। दो माह में डिपो को 15 नई बसें उपलब्ध कराई गई है। 

बुलंदशहर डिपो के एआरएम एसपी सिंह के अनुसार उत्तर प्रदेश परिवहन निगम ने डिपो को छह और नई बसें उपलब्ध कराया है। इन बसों के मिलने से डिपो में अब 115 बसें हो गई हैं। इनमें 92 परिवहन निगम और 23 बसें अनुबंधित शामिल हैं। नई बसों को अभी लोकल रूटों पर ही संचालित किया जा  रहा है।
विज्ञापन


इन बसों को चलाने के लिए रूट निर्धारित कर लिए गए हैं। जल्द ही लंबी दूरी वाले रूटों पर इन बसों को संचालित किया जाएगा। बुलंदशहर डिपो में अब बसों की कमी नहीं है। ऐसे में यात्रियों को भी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें