बुलंदशहर। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की ओर से प्री-पीएचडी कोर्स वर्क सत्र 2024-25 की मुख्य परीक्षा एवं सत्र 2023-24 में अनुत्तीर्ण विद्यार्थियों की भूतपूर्व एवं बैंक पेपर परीक्षाओं का संशोधित कार्यक्रम जारी किया है। इसके तहत छात्र-छात्राएं अब 26 जून तक परीक्षा फार्म भर सकेंगे। जबकि इससे पूर्व परीक्षा फार्म भरने के लिए 15 जून तक का समय दिया गया था।
विज्ञापन
डीएवी पीजी कॉलेज की प्राचार्य प्रो. रेनू अग्रवाल ने बताया कि सीसीएसयू की ओर से प्री-पीएचडी कोर्स वर्क सत्र 2024-25 की मुख्य परीक्षा एवं सत्र 2023-24 में अनुत्तीर्ण विद्यार्थियों की भूतपूर्व एवं बैंक पेपर परीक्षा कार्यक्रम के तहत परीक्षा फार्म भरे जा रहे हैं। संशोधित कार्यक्रम जारी कर फार्म भरने का समय बढ़ा दिया गया है।
26 जून तक फार्म भरने के बाद इसे अपने संबंधित कॉलेज में 28 जून तक जमा करना होगा। शोध केंद्रों की ओर से परीक्षा फार्म विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग में जमा कराने की अंतिम तिथि 30 जून निर्धारित की गई है। बताया कि अंतिम तिथि के बाद फार्म स्वीकार नहीं किया जाएगा।