फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: युवक को पिस्टल और टोपी देने पर थाना प्रभारी लाइन हाजिर

विज्ञापन
विज्ञापन
जहांगीरपुर। युवक को पिस्टल और टोपी देने पर एसएसपी ने थाना प्रभारी शिव प्रकाश सैनी को लाइन हाजिर कर दिया है। थाना प्रभारी की टोपी और पिस्टल लेकर युवक रील बना रहा था। सोशल मीडिया पर इसके दो वीडियो वायरल हुए थे।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर एक युवक के दो वीडियो वायरल हो रहे हैं। 16 सेकेंड के एक वीडियो में युवक ने थाना प्रभारी के साथ अपनी फोटो लगाई और पुलिस की टोपी पहनकर ऑडियो लगाई की मंत्री से मतलब नहीं बड़े भाई का है सिर पर हाथ।
वहीं, दूसरे 16 सेकेंड के वीडियो में थाना प्रभारी की लाइसेंसी पिस्टल को दिखाते हुए गाना लगाया। सोमवार शाम को वीडियो वायरल होने एसएसपी ने जांच करते हुए कार्रवाई की। एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया थाना प्रभारी शिव प्रकाश सैनी की लापरवाही को देखते हुए जनहित में तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें