फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: अब 10 सितंबर तक होंगे कक्षा नौवीं और 11वीं में पंजीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। माध्यमिक शिक्षा विभाग के विद्यालयों में कक्षा नौवीं व 11वीं में किन्ही कारणों से पंजीकरण कराने से चूके विद्यार्थियों को माध्यमिक शिक्षा विभाग ने एक और मौका दिया है। अब 10 सितंबर तक दोनों कक्षाओं में पंजीकरण कराए जा सकते हैं।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक विनय कुमार ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा विभाग ने पहले कक्षा नौवीं व 11वीं में पंजीकरण के लिए 25 अगस्त की तारीख तय की थी लेकिन अब पंजीकरण की तारीख को विभाग ने आगे बढ़ा दिया है। अब 10 सितंबर तक निर्धारित 50 रुपये का शुल्क जमाकर पंजीकरण कराने का मौका दिया गया है। इसके बाद 11 सितंबर से 13 सितंबर तक आवेदन वेबसाइट पर ऑनलाइन चेक किया जा सकेगा।
14 से 20 सितंबर तक आवेदन में संशोधन का मौका मिलेगा। इस दौरान संशोधन ही हो सकेगा। जबकि कोई नया आवेदन इस दौरान नहीं कर सकेंगे। 30 सितंबर तक पंजीकृत विद्यार्थियों की फोटोयुक्त आवेदन की हार्ड कॉपी डीआईओएस कार्यालय में जमा करनी होगी। डीआईओएस ने बताया कि इस बार अभी तक कक्षा नौवीं और 11वीं में 90 हजार से अधिक छात्र-छात्राओं का पंजीकरण हो चुका है। अभी पंजीकरण की प्रक्रिया जारी है और छात्र-छात्राओं की संख्या में और इजाफा होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें