फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब फार्मासिस्ट की हड़ताल शुरू

Tue, 20 Sep 2016 09:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
स्ट्राइक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
डॉक्टरों की हड़ताल अभी खत्म भी नहीं हुई कि अब जिले भर के फार्मासिस्ट ने मोर्चा खोल दिया है। जिलेभर के सरकारी फार्मासिस्ट कार्य बहिष्कार कर हड़ताल पर चले गए हैं। फार्मासिस्ट की हड़ताल से स्वास्थ्य सेवाओं पर काफी प्रभाव पड़ा। अफसरों को फार्मासिस्ट की जगह स्टाफ नर्सों और एएनएम को तैनात कर काम चलाना पड़ा।

फार्मासिस्ट की हड़ताल से बुखार से पीड़ित मरीजों की परेशानी भी बढ़ गई है। वहीं, हड़ताल को राजकीय ऑप्टोमैट्रिस्ट एसोसिएशन ने भी अपना समर्थन दिया। बुखार के प्रकोप से जहां जिले में हाहाकार मचा हुआ है तो वहीं, पहले संविदा चिकित्सक और अब सरकारी फार्मासिस्ट ने हड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मंगलवार को उत्तर प्रदेश डिप्लोमा फार्मासिस्ट संघ के बैनर तले जिलेभर के सभी सरकारी अस्पतालों के फार्मासिस्ट कार्य बहिष्कार कर धरने पर बैठ गए। संघ के प्रांतीय नेता डॉ. जगदीश पाल तेवतिया ने कहा कि फार्मासिस्ट की मांगों को लंबे समय से अनसुना किया जा रहा है।

फार्मासिस्ट पिछले कई सालों से लगातार आंदोलन कर अपनी जायज मांगों को पूरा करने के लिए संघर्षरत है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं की जा रही है। शासन उनकी आवाज को अनसुना कर रहा है, जोकि बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। डॉ. तेवतिया ने कहा कि जब तक संघ की मांगों को नहीं माना जाएगा, तब तक वह हड़ताल पर रहेंगे।

फार्मासिस्ट के साथ जिलेभर के ऑप्टोमैट्रिस्ट भी हड़ताल पर रहे। एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष डॉ. अजय गौतम ने कहा कि फार्मासिस्ट संघ की मांग जायज हैं और सरकार को उन्हें सुनना चाहिए। शिकारपुर में सीएचसी में फार्मासिस्ट की हड़ताल के चलते मरीजो को काफी परेशानी हुई।

इस दौरान डॉ. भूपेंद्र शर्मा, डॉ. विपिन गुप्ता, डॉ. मदनपाल, डॉ. योगेश गुप्ता, डॉ. अजय शर्मा, डॉ. पीके दुबे, डॉ. विनोद कुमार समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

जिलेभर के फार्मासिस्ट ने इमरजेंसी ड्यूटी का भी बहिष्कार कर दिया। जिला अस्पताल समेत किसी भी सरकारी अस्पताल में फार्मासिस्ट ने इमरजेंसी में काम नहीं किया। इमरजेंसी ड्यूटी संभालने के लिए स्टाफ नर्स, एएनएम आदि को तैनात कर व्यवस्था संभाली गई। हड़ताल का सबसे ज्यादा असर इमरजेंसी सेवाओं पर ही देखने को मिला।

पूर्व विधायक का हाल जानने पहुंचे सांसदः चिकनगुनिया की चपेट में आए अनूपशहर के पूर्व विधायक होशियार सिंह का हाल जानने सांसद समेत तमाम भाजपा नेता उनके जहांगीराबाद ‌िस्थत आवास पर पहुंचे। गौरतलब है कि पूर्व विधायक होशियार सिंह चिकनगुनिया की चपेट में हैं।

उनका उपचार नगर के ही एक निजी चिकित्सक के यहां चल रहा है। भाजपा सांसद डॉ. भोला सिंह, जिलाध्यक्ष हिमांशु मित्तल समेत कई नेताओं ने उनके आवास पहुंचकर उनका हालचाल जाना।

बुखार से युवक की मौत, आंकड़ा पहुंचा 90
 बुखार की चपेट में एक आकर एक और मरीज ने दम तोड़ दिया। जनपद में बुखार के कहर की चपेट में आने वाले लोगों की संख्या अब 90 हो गई है। नरसैना थाना क्षेत्र के गांव अमरगढ़ निवासी बॉबी पुत्र गोपीचंद को पिछले कई दिनों से बुखार आ रहा था। तबीयत बिगड़ने पर बॉबी को मेरठ भर्ती कराया गया, जहां बॉबी की तबीयत और अधिक खराब हो गई।

सोमवार रात बॉबी ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं सीएमओ डॉ. दीपक ओहरी ने बताया कि उन्हें अभी मौत की जानकारी नहीं है। गांव में मेडिकल टीम भेजकर मौत के कारणों की जांच की जाएगी।
विज्ञापन


अन्य स्टाफ किए तैनात
फार्मासिस्ट की हड़ताल को लेकर शासन को अवगत करा दिया गया है। फार्मासिस्ट की हड़ताल का असर सिर्फ इमरजेंसी सेवाओं पर पड़ा है। इमरजेंसी सेवा सुचारु रखने के लिए अन्य स्टाफ को तैनात कर दिया गया है। - डॉ. दीपक ओहरी, सीएमओ

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें