फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब शिकायत दर्ज कराने को नहीं भटकेंगे अभिभावक

Mon, 21 Dec 2015 11:19 PM IST
अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
विज्ञापन
प्राथमिक विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों के अभिभावकों को अब शिकायत दर्ज करवाने के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। अभिभावकों की इस समस्या को देखते हुए बेसिक शिक्षा विभाग ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है।
विज्ञापन


सुबह से लेेकर शाम तक इस नंबर पर शिकायतें दर्ज की जाएंगी और उनका त्वरित निस्तारण भी किया जाएगा। खास बात यह है कि शिक्षक भी इस नंबर पर अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।

अक्सर देखा जाता है कि जब भी प्राथमिक विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चे के अभिभावक को किसी तरह की शिकायत दर्ज करानी होती है तो उसे बीएसए कार्यालय या फिर ब्लॉक स्तर पर एबीएसए कार्यालय जाना होता है।
विज्ञापन


आमतौर पर इन कार्यालयों में शिकायत दर्ज करवाने के बाद भी कार्रवाई नहीं होती। शासन के आदेश पर अब अभिभावक घर बैठे ही अपनी शिकायत दर्ज करवा सकेंगे।

खास बात यह है कि शिकायत को दबाया नहीं जाएगा और उसका त्वरित निस्तारण किया जाएगा। कार्यवाहक बीएसए डॉ. पूरन सिंह ने बताया कि कार्यालय में मंगलवार से अभिभावकों और अध्यापकों द्वारा शिकायत दर्ज करवाने के लिए हेल्पलाइन की शुरूआत कर दी गई है।

सुबह दस से दोपहर बाद पांच तक शिकायतें सुनने के लिए दो कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी है। अभिभावक मोबाइल नंबर 9415904075 और शिक्षक 8765959341 पर अपनी शिकायतें दर्ज करवा सकते हैं।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें