फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब गांवों के विकास पर खर्च का होगा ऑनलाइन ऑडिट

विज्ञापन
विज्ञापन
अब गांवों के विकास पर खर्च का होगा ऑनलाइन ऑडिट
विज्ञापन

बुलंदशहर। गांवों के विकास कार्यों में गड़बड़ी पर अंकुश लगाने के लिए ग्राम पंचायतों का अब ऑनलाइन ऑडिट होगा। इसके लिए पंचायतों से जुड़े सभी अभिलेखों को पंचायती राज विभाग के पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा। इस संबंध में ग्राम सचिवों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। दिसंबर माह तक 25 फीसदी और 31 मार्च 2021 तक सभी पंचायतों का ऑनलाइन ऑडिट किया जाएगा।
शहर जैसी सुविधाएं गांवों में देने के लिए केंद्र और राज्य सरकारें प्रति वर्ष पंचायती राज विभाग को करोड़ों रुपये का बजट आवंटित करती हैं। इस पैसे से ग्राम पंचायतों की कार्ययोजना बनाकर नाली, सड़क, खड़ंजा, स्कूल मरम्मत, समतलीकरण जैसे कार्य करवाए जाते हैं। इस दौरान अक्सर सरकारी पैसे के दुरुपयोग की शिकायतें भी सामने आती हैं। अभी तक ऑडिटर द्वारा पंचायतों से अभिलेख लेकर ऑडिट किया जाता था, लेकिन अब ग्राम पंचायतों के ऑनलाइन ऑडिट की व्यवस्था की गई है। इसके तहत दिसंबर 2020 तक 25 फीसदी तो मार्च 2021 तक जनपद की सभी 951 ग्राम पंचायतों का ऑनलाइन ऑडिट किया जाना है। इससे पहले पंचायती राज विभाग के पोर्टल पर ग्राम पंचायतों के समस्त अभिलेखों को अपलोड किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभी तक ग्राम पंचायतों के आय-व्यय का ऑडिट ऑफलाइन किया जाता था। अब ऑनलाइन ऑडिट की व्यवस्था की गई है। आदेश है कि दिसंबर तक 25 फीसदी और 31 मार्च 2021 तक सभी ग्राम पंचायतों का ऑडिट नई व्यवस्था के तहत किया जाएगा। - नंदलाल, जिला पंचायती राज अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें