फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब फैशन डिजाइिनंग सीखेंगे मनरेगा मजदूर

Fri, 01 Apr 2016 11:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
मनरेगा मजदूर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जनपद में मनरेगा मजदूर रोजगार का नया अध्याय लिखेंगे। मनरेगा में लाइफ मनरेगा मिशन शुरू किया गया है। मिशन के तहत ऐसे जॉब कार्ड धारक जिन्होंने वर्ष में 100 दिन काम किया हो उनको फैशन डिजाइन, लेदर एंड स्पोर्ट्स गुड्स समेत 38 ट्रेड्स की ट्रेनिंग दी जाएगी। महिला मजदूरों को भी योजना में शामिल किया गया है।
विज्ञापन



जनपद में मनरेगा मजदूरों की संख्या 1.10 लाख से अधिक है। करीब 22 हजार मनरेगा मजदूर ऐसे हैं, जिन्होंने साल में 100 दिन से अधिक मजदूरी की। ऐसे मजदूरों का लाइफ मनरेगा मिशन में चयन किया गया है।


लाइफ मनरेगा मिशन को राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, कृषि विज्ञान केंद्र और दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना से जोड़ा गया है। मिशन के तीन-तीन योजनाओं से जुड़ने के कारण मनरेगा जॉबकार्ड धारकों को रोजगार के लिए धक्के नहीं खाने पड़ेंगे।
विज्ञापन


मनरेगा मजदूरों को 38 तकनीकी ट्रेड्स में प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण के बाद संभव हुआ तो रोजगार दिया जाएगा। अन्यथा मजदूर खुद अपना काम शुरू कर सकता है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें