फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: अब 14 सितंबर तक चलेगी कटिहार-अमृतसर साप्ताहिक ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर/खुर्जा जंक्शन। अमृतसर व कटिहार जाने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। रेलवे ने यात्रियों की भीड़ को ध्यान में रखते हुए कटिहार से अमृतसर और अमृतसर से कटिहार के लिए स्पेशल ट्रेन की समयावधि एक माह और बढ़ा दी है। खुर्जा जंक्शन व हापुड़ रेलवे स्टेशन ट्रेन के ठहराव का समय बढ़ने से यात्रियों को राहत मिलेगी। यह स्पेशल ट्रेन 14 सितंबर तक चार-चार फेरे लगाएगी।
विज्ञापन

यात्रियों की परेशानियों को देखते हुए रेलवे ने पिछले माह कटिहार से अमृतसर और अमृतसर से कटिहार के लिए साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन शुरु कर खुर्जा जंक्शन व हापुड़ रेलवे स्टेशन पर ठहराव दिया था। यह ट्रेन पहले 14 अगस्त तक चलनी थी। उत्तर मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि कटिहार से अमृतसर और अमृतसर से कटिहार के बृहस्पतिवार से साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का संचालन 14 सितंबर तक जारी रहेगा। 05734 कटिहार-अमृतसर ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन कटिहार से प्रत्येक बृहस्पतिवार की सुबह 11:40 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन शुक्रवार को सुबह 11:40 पर खुर्जा, दोपहर 01:15 पर हापुड़ होते हुए तीसरे दिन शनिवार रात के 00:10 बजे अमृतसर पहुंचेगी।
यहां से वापसी यात्रा में 05733 अमृतसर-कटिहार ट्रेन प्रत्येक शनिवार को अमृतसर से सुबह 04:25 बजे खुलकर व्यास, लुधियाना, मेरठ सिटी होते हुए दोपहर 01:30 पर हापुड़ व दोपहर 03:00 बजे खुर्जा फिर लखनऊ होते हुए दूसरे दिन गोरखपुर होते हुए शाम के 03.00 बजे कटिहार पहुंचेगी। इस ट्रेन के परिचालन से सीमांचल के अलावा अंगिका, मिथिलांचल, छपरा, सिवान के अलावा यूपी और पंजाब के यात्रियों को काफी फायदा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें