फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: अब उद्योगों को लगाना होगा ओसीईएमएस, काला धुआं निकलने पर हो सकेगी पहचान

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने जिले की 68 औद्याेगिक इकाइयों को नोटिस जारी किया है। अब इन सभी इकाइयों को 31 दिसंबर तक ऑनलाइन कंटीन्यूअस एमिशन मॉनिटरिंग सिस्टम (ओसीईएमएस) लगाना होगा। ओसीईएमएस लगने से इनकी चिमनियों से गहरा काला धुआं निकलने की जानकारी केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड तक आसानी से पहुंच सकेगी और उनपर कार्रवाई हो सकेगी।
विज्ञापन

जिले में सबसे अधिक प्रदूषण औद्योगिक इकाइयों से होता है। ऐसे में प्रदूषण फैला रही औद्योगिक इकाइयों की सतत निगरानी करने के लिए अब 31 दिसंबर तक ऑनलाइन कंटीन्यूअस एमिशन मॉनिटरिंग सिस्टम (ओसीईएमएस) लगाने के निर्देश दिए गए है। इसके बिना औद्योगिक इकाई संचालित करने पर कार्रवाई की जाएगी। इसको लेकर पिछले दिनों बोर्ड मुख्यालय लखनऊ ने वीडियो कान्फ्रेंस कर निर्देश जारी किए थे। इनके लगने से केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को प्रदूषण फैलाने वाली इकाइयों की जानकारी तत्काल मिल सकेगी।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के दिशा-निर्देश पर जिले की 68 औद्योगिक इकाइयाें में ऑनलाइन कंटीन्यूअस एमिशन मॉनिटरिंग सिस्टम लगाने के लिए नोटिस जारी किए गए हैं। इनमें सिकंदराबाद व खुर्जा के फूड, मैटल, टैक्सटाइल समेत अन्य वायु प्रदूषणकारी उद्योग शामिल हैं। सभी संचालकों के साथ बैठक करके सिस्टम लगाने को निर्देश दिए गए हैं। 31 दिसबंर तक यह सिस्टम नहीं लगाने पर कार्रवाई की जाएगी। - विमल कुमार, क्षेत्रीय अधिकारी, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें