फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: अब 15 तक फ्री बिजली के लिए पंजीकरण कर सकेंगे किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। ट्यूबवेल उपभोक्ताओं को फ्री बिजली के लिए पंजीकरण कराने की अंतिम तिथि अब 15 जुलाई तक बढ़ा दी है। जिले में पंजीकरण से वंचित करीब 61 हजार उपभोक्ताओं को पंजीकरण के लिए और समय प्रशासन ने दिया है।
विज्ञापन


अप्रैल 2023 में किसानों को सिंचाई के लिए फ्री बिजली की घोषणा शासन ने की थी। करीब चार माह पहले इसके लिए नियम व शर्तें रखते हुए मार्च 2023 तक के बकाया बिल को जमा करने, ट्यूबवेल पर मीटर लगवाने समेत अन्य शर्तें किसानों के सामने रख दी थीं। साथ ही शर्तों को स्वीकार करते हुए 30 जून तक पंजीकरण कराने के निर्देश दिए थे। शासन की शर्तों को किसानों ने स्वीकार नहीं किया था। जिसके चलते 30 जून तक जिले में करीब दो हजार उपभोक्ताओं ने ही फ्री बिजली के लिए पंजीकरण कराया था।
अब शासन ने पंजीकरण की अंतिम तिथि को बढ़ाकर 15 जुलाई कर दिया है। सरकार को उम्मीद है कि ट्यूबवेल उपभोक्ता पंजीकरण के लिए आगे आएंगे और फ्री बिजली के लिए शर्तों को स्वीकृति देंगे। भाकियू टिकैत के जिलाध्यक्ष अरब सिंह ने कहा कि किसानों को फ्री बिजली देकर सरकार ने कोई नया काम नहीं किया है। यदि किसानों को फ्री बिजली देनी ही है तो बिना शर्तों के दी जाए। किसी भी हाल में ट्यूबवेलों पर मीटर नहीं लगने दिया जाएगा। कहा कि यदि किसानों को बिना शर्त फ्री बिजली दी जाएगी तब ही किसान पंजीकरण कराएंगे।
विज्ञापन


खंडवार ट्यूबवेल उपभोक्ताओं के पंजीकरण का विवरण

खंड का नाम
कुल उपभोक्ता
पंजीकरण

बुलंदशहर शहरी 117


06

खंड छह 8202


217

खुर्जा 7583



251

प्रथम 2413



33

पंचम 5916



98

स्याना 10999



253

तृतीय 10397



422

डिबाई 7426



217

जहांगीराबाद 10169


463

कुल 63222



1960





फ्री बिजली के लिए अभी तक करीब दो हजार उपभोक्ताओं ने ही पंजीकरण कराया है। शासन ने अब पंजीकरण की अंतिम तिथि को और बढ़ा दिया है। - प्रवीण कुमार, अधिशासी अभियंता, ऊर्जा निगम
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें