फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैर मान्यता चल रहे 31 स्कूलों को नोटिस

Mon, 01 May 2017 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो / बुलंदशहर
विज्ञापन
गैर मान्यता प्राप्त स्कूल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बेसिक शिक्षा विभाग ने अनूपशहर क्षेत्र के 31 गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों को बंद कराने के लिए नोटिस जारी किए हैं। एक साथ इतने नोटिस जारी होने से स्कूल संचालकों में हड़कंप मचा है। वहीं, बीएसए ने चेतावनी दी है कि स्कूल खोले गए तो एफआईआर दर्ज कराने के साथ ही जुर्माना भी वसूला जाएगा।
विज्ञापन


यह अंतिम चेतावनी है और किसी हाल में गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों का संचालन नहीं होने दिया जाएगा। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों को बंद कराने का अभियान चलाया हुआ है। विभागीय अफसर अब तक कई स्कूल बंद करा चुके हैं, जबकि चेतावनी देकर भी संचालकों को खुद ही स्कूल बंद करने के निर्देश दिए गए हैं।

उन्हें चेतावनी दी गई है कि यदि स्कूल खोले तो एफआईआर होगी। इसके साथ ही 10 हजार रुपये प्रतिदिन के हिसाब से जुर्माना भी वसूल किया जाएगा। नोटिस बीएसए के आदेश पर एबीएसए ने जारी किए हैं।
विज्ञापन


बीएसए धर्मेंद्र सक्सेना का कहना है कि बिना मान्यता के स्कूल का संचालन कर बच्चों के शैक्षिक भविष्य के साथ खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा। नोटिस मिलने के बाद भी स्कूल संचालित पाया गया तो एफआईआर दर्ज  कराकर 10 हजार रुपये प्रतिदिन के हिसाब से जुर्माना वसूल किया जाएगा।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें