फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौत के बाद जागा स्वास्थ्य विभाग, दो को नोटिस जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मौत के बाद जागा स्वास्थ्य विभाग, दो को नोटिस जारी
विज्ञापन

खानपुर। गांवों में झोलाछाप का जाल फैला हुआ है। जहां उपचार कराने के दौरान अक्सर मरीजों की मौत हो जाती है। खानपुर क्षेत्र के गांव कनौना में झोलाछाप से उपचार कराने के दौरान एक महिला की मौत हो गई। मृतका के परिजनों द्वारा शिकायत किए जाने के बाद स्वास्थ्य अफसरों एक्शन लेकर दो झोलाछाप क्लीनिक संचालकों को नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव कनौना में शनिवार को बुखार से पीड़ित 45 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई। परिजनों के अनुसार चार दिन पूर्व से महिला का उपचार गांव के ही एक झोलाछाप से उपचार कराया जा रहा था। लेकिन स्वास्थ्य लगातार बिगड़ता जा रहा था और शनिवार को बुलंदशहर लाने के दौरान महिला की मौत हो गई। जिसकी शिकायत स्वास्थ्य अफसरों से की गई। शिकायत मिलने पर सीएमओ डॉ. भवतोष शंखधर ने एसीएमओ डॉ. पीपी सिंह को जांच के लिए खानपुर भेजा। एसीएमओ डॉ. पीपी सिंह ने बताया कि दो क्लीनिक संचालकों को नोटिस जारी कर तीन दिन में दस्तावेज दिखाने के लिए कहा गया है। दस्तावेज न दिखाने पर दुकानों को सील करने के साथ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें