फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर में हैवी वाहनों की नो एंट्री

Sun, 25 Jun 2017 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो / बुलंदशहर
विज्ञापन
भारी वाहन - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
नगर को जाम के झाम से मुक्ति दिलाने के लिए पुलिस ने रविवार से नगर में हैवी वाहनों की एंट्री पर प्रतिबंध लगा दिया है। नगर से होकर गुजरने वाले हैवी वाहनों को बाईपास के रास्ते निकाला जाएगा। बता दें कि नगर में आए दिन हाईवे पर लगने वाला जाम पुलिस और नगरवासियों के लिए सिर दर्द बन गया है।
विज्ञापन


पुलिस को जहां यातायात सुचारु करने के लिए हर रोज घंटों मशक्कत करनी पड़ती है। वहीं जाम के कारण नगरवासियों को परेशानी उठानी पड़ती है। पुलिस नगर में लगने वाले जाम का मुख्य कारण नगर से गुजरने वाले हैवी ट्रैफिक को मानती है।

सीओ चौधरी यशवीर सिंह ने बताया कि नगर के हाईवे को जाम मुक्त बनाने के लिए सुबह 6 बजे से रात्रि नौ बजे तक हैवी वाहनों की नगर में नो एंट्री रहेगी। दिल्ली को जाने वाले वाहनों को बाईपास से निकाला जाएगा। नोएडा को जाने वाले वाले वाहनों को निजामपुर के रास्ते से निकाला जाएगा।
विज्ञापन


हैवी वाहनों के नगर में प्रवेश को रोकने के लिए सुखलालपुर, जेवर अड्डे, दनकौर रोड, गुलावठी रोड, आरके पब्लिक स्कूल के पास बैरिकेटिंग लगाई जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें