फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए बूथों पर नहीं दिखी भीड़, इक्का-दुक्का पहुंचे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। जिलेभर में शनिवार को मतदाता सूची में नए नाम जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत बूथों पर मतदाताओं की अपेक्षित भीड़ नजर नहीं आई। शहर के विभिन्न कॉलेजों में इक्का-दुक्का लोग ही नाम जुड़वाने पहुंचे।
विज्ञापन

अभियान की वास्तविक स्थिति जानने के लिए एक टीम ने शहर के कई बूथों का मौके पर निरीक्षण किया। डीएवी डिग्री कॉलेज, मुस्लिम डिग्री कॉलेज और गौरीशंकर कन्या महाविद्यालय के बूथों पर कम मतदाता दिखे। भूतेश्वर मंदिर स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के बूथ पर भी यही स्थिति थी।
गुलावठी के डीएन इंटर कॉलेज, अनूपशहर के एलडीएवी व टाउन स्कूल के मतदान केंद्रों पर भी इक्का-दुक्का लोग ही वोट बनवाने आए। शिकारपुर के डीएपी इंटर कॉलेज में भी कम लोग पहुंचे। बूथों पर अधिकारी और कर्मचारी नाम शामिल कराने की प्रक्रिया पूरी करने के लिए मौजूद थे।
विज्ञापन

जिलाधिकारी कुमार हर्ष ने अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि जो युवा एक जनवरी 2027 को 18 वर्ष की आयु पूरी करेंगे, वे भी आवेदन कर सकते हैं। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के निर्देश दिए। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र व्यक्ति वोट बनवाने से वंचित न रहे। अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन चार जनवरी 2027 को किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें