फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश की सुरक्षा के लिए सरकार प्रतिबद्ध: नकवी

Mon, 09 May 2016 12:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
नकवी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
केंद्रीय राज्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने शिकारपुर बारहखंभा स्थित दादा साहब की मजार पर माथा टेककर देश में अमन और चैन की दुआ मांगी।
विज्ञापन


उन्होंने शिया समुदाय द्वारा आयोजित मजलिस में हिस्सा लिया। उन्होंने कहा देश की सुरक्षा और आंतरिक शांति के लिए केंद्र सरकार प्रतिबद्ध है। 

रविवार को सुबह 11 बजे केंद्र्रीय संसदीय कार्य और अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी शिकारपुर बाईपास स्थित एक होटल पहुंचे।

उन्होंने यहां पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं से गुफ्तगू की। इस दौरान नगर पालिका चेयरमैन राजबाला सैनी, बिपिन बंसल, पूर्व विधायक महेंद्र बाल्मीकि व रामप्रसाद, लता मधुर, मुकेश गर्ग, मौलाना जीशान, ममता शर्मा, सुनील जैन, शांतिस्वरूप शर्मा ने फूलमाला पहनाकर स्वागत किया।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें