फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: हाईटेंशन तार टूटकर गिरने से नौवीं कक्षा के छात्र की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
खुर्जा। नगर में शनिवार शाम महाराजा अग्रसेन पब्लिक स्कूल के सामने 11 हजार केवी की हाईटेंशन लाइन टूटकर गिरने से नौवीं कक्षा के छात्र की झुलसकर मौत हो गई। हादसे के समय छात्र अपनी मां और बहन के साथ पैदल स्कूल यूनिफॉर्म लेने गांधी मार्ग जा रहा था।
विज्ञापन


अचानक तार की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गया। परिजन उसे तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पीड़ित परिवार ने ऊर्जा निगम पर लापरवाही का आरोप लगाया है।

मूलरूप से सुल्तानपुर गांव निवासी जयवीर वर्तमान में खुर्जा के गुर्जर नगर स्थित चंद्रलोक कॉलोनी में परिवार के साथ किराये के मकान में रहते हैं। सुल्तानपुर गांव के पास उनकी बिजली के सामान की दुकान है। जयवीर का बड़ा बेटा अभय कुमार (14) सरस्वती विद्या मंदिर में नौवीं कक्षा का छात्र था।
विज्ञापन


जयवीर ने बताया कि शनिवार शाम वह घर पर थे और उनकी बेटी खुशी भी उनके साथ थी। उनकी पत्नी ललितेश, बेटा अभय कुमार और छोटी बेटी शिवन्या स्कूल यूनिफॉर्म लेने के लिए गांधी मार्ग स्थित दुकान पर जा रहे थे। तीनों पैदल ही जा रहे थे। इसी दौरान जब वह महाराजा अग्रसेन पब्लिक स्कूल के सामने पहुंचे, तभी अचानक 11 हजार केवी क्षमता की हाईटेंशन लाइन टूटकर अभय के ऊपर गिर गई। तार की चपेट में आने से अभय गंभीर रूप से झुलस गया।

जयवीर मौके पर पहुंचे और अभय को कैलाश अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल में अभय को भर्ती किया, लेकिन उपचार के दौरान मौत हो गई।

शिकायत के बावजूद नहीं बदली जर्जर लाइन :-


व्यापारी सुरक्षा फोरम के महामंत्री अविनाश तायल ने बताया कि संगठन की ओर से पूर्व में भी जर्जर विद्युत लाइन को बदलने की मांग की गई थी। इसके बावजूद ऊर्जा निगम की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसी लापरवाही के कारण किशोर की मौत हो गई।



कोट :- हादसे की जानकारी मिली है, जिसमें विभागीय जांच शुरू कर दी गई है। लापरवाह कर्मचारियों पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं, निगम के मानकों के अनुसार मृतक के परिवार को पांच लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा। - अविनाश चौधरी, एसडीओ नगर खुर्जा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें