कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में नौ साल की बच्ची के साथ बृहस्पतिवार को उसके अधेड़ पड़ोसी ने रेप किया। पीड़िता के पिता ने आरोपी के खिलाफ पुलिस में रविवार रात रिपोर्ट दर्ज कराई है। क्षेत्र के एक गांव में 50 वर्षीय एक व्यक्ति ने अपने पड़ोस की नौ वर्षीय लड़की को घुमाने के बहाने एक खेत पर ले गया।
वहां लगे ट्यूबवेल के कमरे में बंदकर बच्ची से दरिंदगी की। डरी-सहमी बच्ची ने रोते-बिलखते घर जाकर परिजनों को जानकारी दी। घटना के बाद आरोपी अधेड़ भाग गया। पीड़िता के पिता ने पुलिस में गांव के एक नौरंगी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। सीओ यशवीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। बच्ची को मेडिकल चेकअप के लिए भेजा गया है।
घर में घुसकर नाबालिग से छेड़छाड़
मोहल्ला रामनगर निवासी एक महिला ने एक व्यक्ति पर उसकी नाबालिग पुत्री से घर में घुसकर छेड़छाड़ करने की शिकायत थाने में दर्ज कराई है। महिला के अनुसार वह किसी कार्य से घर से बाहर गई हुई थी। घर में उसकी 10 वर्षीय पुत्री और 14 वर्षीय पुत्र था। एक व्यक्ति घर में घुसा और उनसे कहा कि वह पेमेंट लेने आया है। उसने उसकी पुत्री के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। जब उसके पुत्र ने शोर मचाया तो वह भाग गया। पुलिस महिला की तहरीर पर आरोपी की तलाश कर रही है।