फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: चार अपंजीकृत स्कूली वाहन समेत नौ वाहन सीज

विज्ञापन
जहांगीराबाद रोड पर मिनी बस को सीज करते एआरटीओ प्रवर्तन राजीव बंसल। स्त्रोत - परिवहन विभाग
विज्ञापन
बुलंदशहर। परिवहन विभाग की प्रवर्तन दल टीम का अपंजीकृत वाहनों पर कार्रवाई का अभियान बुधवार को भी जारी रहा। टीम ने स्कूली वाहन और ओवरलोड वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की है। बिना पंजीकृत के संचालित हो रहे चार स्कूली एक मिनी बस और चार ट्रक को सीज करने की कार्रवाई की। इन सभी वाहनों पर 2.42 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।
विज्ञापन

एआरटीओ प्रवर्तन राजीव बंसल ने बताया कि अनूपशहर में स्कूली बच्चों को लेकर जा रहा चार वाहनों के चालक वाहन के पंजीकृत संबंधी दस्तावेज नहीं दिखा सके। संबंधित को सीज कर दिया गया। साथ ही एक स्कूली वाहन का चालान काटने की कार्रवाई की। जहांगीराबाद क्षेत्र में बिना परमिट संचालित हो रही एक मिनी बस और बिना किसी दस्तावेज के संचालित हो रहे चार ट्रक को सीज करने की कार्रवाई की। इन सभी सीज वाहनों को पुलिस के सुपुर्द दे दिया है। साथ ही सभी वाहनों पर दो लाख 42 हजार 500 रुपये का जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें