काली पट्टी बांधकर कार्य करते डॉ. कमलेंद्र भारद्वाज। स्रोत : स्वयं
बुलंदशहर। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के संविदा कर्मचारियों ने दो माह से वेतन न मिलने पर सोमवार को काली पट्टी बांधकर कार्य किया। उन्होंने दो दिन में वेतन न मिलने पर 21 मई से कार्य बहिष्कार कर आंदोलन पर जाने की चेतावनी दी है।
उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि एनएचएम संविदा कर्मचारियों का भुगतान 20 मई तक दिलाने की मांग की थी। वेतन न मिलने पर सोमवार को सभी ने काली पट्टी बांध कार्य किया। इसमें एनएचएम के संविदा चिकित्सक, एएनएम, स्टॉफ नर्स, लैब टेक्नीशियन, सीएचओ, पैरामेडिकल स्टॉफ, बीपीएम, बीसीपीएम, मैनेजमेंट स्टॉफ समेत अन्य संविदा कर्मचारी शामिल रहे। कहा कि वेतन न मिलने से सभी को परिवार चलाने में परेशानी हो रही है। 20 मई तक वेतन न मिलने पर 21 मई से सभी एनएचएम कर्मचारी पूर्ण रूप से कार्य बहिष्कार कर सीएमओ कार्यालय में धरना देंगे।
काली पट्टी बांधकर कार्य करते डॉ. कमलेंद्र भारद्वाज। स्रोत : स्वयं