स्याना। प्रदेश सरकार की ओर से संचालित मिशन शक्ति अभियान के तहत सोमवार को नगर के हिंद पब्लिक स्कूल में महिला पुलिसकर्मियों ने जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया।
कार्यक्रम में छात्राओं, अध्यापिकाओं और महिला अभिभावकों को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा और हेल्पलाइन सेवाओं की जानकारी दी गई। महिला पुलिसकर्मी नीलम, अंजलि, सोनम और प्रियंका ने मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत महिलाओं के अधिकारों और सुरक्षा संबंधी उपायों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि महिलाएं किसी भी प्रकार की समस्या होने पर बिना डर के पुलिस से संपर्क करें।
स्कूल प्रधानाचार्या इंदु रानी ने महिला पुलिस टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम छात्राओं में आत्मविश्वास बढ़ाने और उन्हें जागरूक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस अवसर पर शिवानी शर्मा, पूनम सिंह, यशी रस्तोगी, निशा, अनम व अलीशा आदि मौजूद रहे।