फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: एनएचएआई ने भटपुरा कट किया बंद, लगातार हो रही थीं दुर्घटनाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदराबाद। नेशनल हाईवे-34 (गाजियाबाद-अलीगढ़ एक्सप्रेसवे) पर लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं को लेकर एनएचएआई ने कवायद शुरू कर दी है। एनएचएआई की टीम ने नेशनल हाईवे-34 पर दुर्घटनाजनक कटों को चिन्हित कर बंद करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन


शनिवार को टीम ने सिकंदराबाद क्षेत्र में हाईवे बाईपास पर स्थित भटपुरा कट को बंद कर दिया गया। यह कट लंबे समय से दुर्घटनाओं का कारण बना हुआ था। खासकर दोपहिया वाहन चालकों के लिए यह कट बेहद खतरनाक साबित हो रहा था। कट को पार करते समय हादसों का शिकार होने के कारण कई लोगों की जान जा चुकी है।
एनएचएआई अधिकारियों का कहना है कि सड़क सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए ऐसे कटों को या तो बंद किया जाएगा या वहां बेहतर ट्रैफिक प्रबंधन के इंतजाम किए जाएंगे। टीम ने बताया कि आगे भी इस तरह के अनधिकृत या असुरक्षित कटों की समीक्षा कर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। स्थानीय लोगों ने एनएचएआई की इस कार्रवाई का स्वागत किया है।
विज्ञापन

उनका कहना है कि यह निर्णय लंबे समय से अपेक्षित था और इससे दुर्घटनाओं में कमी आने की उम्मीद है। लेकिन इस कट के सामने आने वाले गांव के लोगों को काफी दूर से घूम कर आना पड़ेगा। इसके लिए एनएचएआई को व्यवस्था करनी होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें