फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराधी क्राइम छोड़ें या जिला : कप्तान

Thu, 20 Oct 2016 01:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर
विज्ञापन
sp bulandshaher - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
। नई पुलिस कप्तान ने कहा कि स्कूल-कॉलेजों के बाहर किसी भी छात्रा से छेड़छाड़ नहीं होने दी जाएगी। मनचलों पर सख्ती से लगाम लगेगी। पीड़ितों की समस्या का त्वरित समाधान होगा। शिकायत पर लापरवाही बरतने वाले दोषी पुलिसकर्मी बख्शे नहीं जाएंगे।
विज्ञापन



 नागालैंड कैडर की 2003 बैच की आईपीएस अफसर सोनिया सिंह ने बुधवार को अपना पदभार ग्रहण किया। मूल रूप से सहारनपुर के गांव मंगलौर की रहने सोनिया सिंह मेरठ विश्वविद्यालय से डबल एमए हैं।

आईपीएस बनने से पहले सोनिया पीसीएस की परीक्षा पास कर एसडीएम के पद पर भी रह चुकी हैं। करीब 35 वर्षीया सोनिया सिंह वर्तमान क्रिमनलोजी विषय से पीएचडी कर रही हैं। सोनिया सिंह ने बताया कि उनकी प्राथमिकता में महिला सुरक्षा होगी।
विज्ञापन


उनका प्रयास होगा कि वह जिले में कानून व्यवस्था का बेहतर माहौल बना सके।  उनके कामों का रिजल्ट महज 15 दिन में दिखने लगेगा। एसएसपी ने कार्यालय परिसर का भी निरीक्षण किया।


एसएसपी ने अधीनस्थ अफसरों से पूछा कि किस थानेदार की सबसे ज्यादा शिकायतें आई हैं। एसएसपी ने कहा कि जिस थानेदार की ज्यादा शिकायतें आ रही हैं, उन पर भी जांच बैठाकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें