फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: भांजे ने मामी की अश्लील वीडियो दिखाकर किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। देहात कोतवाली की एक पॉश कालोनी निवासी महिला के साथ उसके भांजे ने उसकी अश्लील वीडियो दिखा कर दुष्कर्म किया। आरोपी ने पीड़िता के साथ मारपीट की और घर में रखे दो लाख रुपये नकद और साढ़े छह तोले की सोने की चेन लूट ले गया। आरोपी ने पीड़िता को हत्या करने व उनकी अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दी है। पीड़िता ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

देहात कोतवाली की नई मंडी चौकी क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी महिला मंगलवार दोपहर को एसएसपी दफ्तर पहुंचीं। उन्होंने शिकायती पत्र देकर बताया कि गुलावठी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी उनकी ननद का लड़का पहले उन्हीं के घर पर रहता था। उन्होंने व परिजनों ने ही उसका लालन-पालन भी किया था। आरोप है कि बीते दिनों आरोपी भांजे ने चोरी छिपे उनकी अश्लील वीडियो बना ली थी। जिसकी भनक पीड़िता को नहीं थी।
आरोप है कि गत 30 मई को आरोपी भांजा फिर से उनके घर पर आया था। आरोपी ने उस दौरान पीड़िता को उनकी कई अश्लील वीडियो दिखााईं, आरोपी ने उनकी नहाते हुए तक की वीडियो बनाई हुई थी। इसके बाद आरोपी ने पीड़िता को टार्चर कर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता ने विरोध किया तो आरोपी ने उनके साथ जमकर मारपीट की। उस दौरान पीड़िता के घर पर कोई मौजूद नहीं था। आरोपी की पिटाई से पीड़िता को काफी चोट भी पहुंची। पीड़िता ने पति को पूरे मामले से अवगत कराया तो लोक लाज के डर से वह चुप रहे।
विज्ञापन

पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने उनकी कई अश्लील वीडियो बनाई हुई हैं। उसने उनके घर में लगे सभी सीसीटीवी को अपने फोन से कनेक्ट किया हुआ है। इसी से उसने पीड़िता की कई वीडियो ली हैं। एसएसपी ने देहात कोतवाली पुलिस को मामले में जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें