फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: पांच स्विमिंग पूल मालिकों को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
खुर्जा। क्षेत्र में जिला क्रीड़ा अधिकारी ने टीम के साथ अवैध रूप से संचालित स्विमिंग पूलों का निरीक्षण किया। इसमें पांच स्वीमिंग पूल मालिकों को नोटिस दिया गया। मानक पूरे न मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई। तब तक स्वीमिंग पूल बंद करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


खुर्जा में विभिन्न जगहों पर अवैध रूप से नलकूप के सहारे स्विमिंग पूल संचालित किए जा रहे हैं। दस दिन पहले एडीएम और क्रीड़ा अधिकारी ने जांच करते हुए पांच जगह पर चल रहे अवैध स्वीमिंग पूलों को सीज किया था। इसके बाद फिर से अवैध रूप से संचालित स्विमिंग पूल का निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी के निर्देश पर मंगलवार को क्रीड़ा अधिकारी बौरोली गांव पहुंचे। जहां नलकूप के सहारे स्विमिंग पूल चलाए जा रहे थे। जहां बचाव के लिए कोई मानक नहीं थे। बिजली के तार भी खुले में पड़े थे। गंदा पानी बर्बाद हो रहा था। जांच टीम वहां पहुंची तो नलकूप संचालक ने मौके पर मौजूद अन्य लोगों से अभद्रता शुरू कर दी।

जिला क्रीड़ा अधिकारी नवीन सिंह ने बताया कि मानक पूरे नहीं पाए जाने पर टैना गौसपुर गांव में गिरिराज शर्मा चैंपियन स्विमिंग पूल, मुरारी नगर में रिजवान लाइफ लाइन स्विमिंग पूल, कबूतर वाली पैठ में मोहम्मद रफी बॉस स्विमिंग पूल, बौरोली स्थित मनवीर सिंह और ढाकर स्थित इरशाद किंग स्वीमिंग पूल को नोटिस जारी किया गया है। जल्द मानक पूरे करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें