नगर में निकली छठ भवानी शोभायात्रा में श्रद्धालु जमकर झूमे। शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरी शोभायात्रा का जगह-जगह पुष्पवर्षा से स्वागत किया गया। बाद में झांकियों और माता के स्वरूपों को पुरस्कार वितरित किए गए।
नगर के साठा स्थित कालेश्वर मंदिर पर श्री छठ भवानी शोभायात्रा श्याम अखाड़े द्वारा शोभायात्रा और मेले का आयोजन किया गया। छठ भवानी माता मंदिर में पूजा अर्चना के बाद पूरे शहर में भव्य झांकियों के साथ अखाड़ा सहित मां छठ भवानी की शोभायात्रा निकाली गई।
छठ भवानी के प्रधान प्रशांत वाल्मीकि द्वारा मां भवानी की महाआरती का भी आयोजन किया गया। डॉ. संजीव अग्रवाल, डॉ. यतेंद्र शर्मा, हरजीत सिंह, डॉ. आकाश, पौरुष शर्मा, सोनू माहुर, जितेंद्र मोहन, मुकेश, आरपी सिंह आदि रहे।
इसके अलावा शास्त्री नगर से भी महाकाली की सातवीं शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में राधा-कृष्ण के स्वरूपों ने नृत्य कर लोगों का मोहित कर लिया। निशंात चौधरी, आशीष, पंकज गोस्वामी, कुलदीप चौधरी, गोलू आदि रहे।
छतारी में निकाेली मां काली की शोभायात्रा
छतारी के मोहल्ला जनकपुरी स्थित माता के मंदिर से शनिवार को मां काली की शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा में 25 झांकियां, आठ बैंड, दो रंगशाला और छह कालियों के स्वरुप आकर्षण का केंद्र रहे। शोभायात्रा में चेयरमैन शैलेंद्र कुमार यादव, पूर्व चेयरमैन मंगलसेन गुप्ता, कमली यादव, राजूबालाजी, मुन्ना बजरंगी आदि रहे।
औरंगाबाद में शनिवार शाम श्री चंड़ी काली कमेटी के तत्वावधान में महाकाली की शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का शुभारंभ भाजपा की परिवर्तन यात्रा के जिला संयोजक और चेयरमैन राजकुमार लोधी ने काली का खप्पर भरके किया।
शोभायात्रा में काली कमेटी अध्यक्ष मंगलसैन शर्मा, पवन शर्मा, चंद्रप्रकाश शर्मा, बुच्ची सैनी, रविंद्र कटारिया, प्रकाश सिंह आदि मौजूद रहे। वहीं शिकारपुर के सलेमपुर थाना क्षेत्र के गांव कैलावन में मां काली की शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई।
शोभायात्रा का शुभारंभ मेरठ-बदायूं स्टेट हाईवे स्थित मां दुर्गा मंदिर से हुआ। शोभायात्रा बैंडबाजों के साथ गांव के मुख्य मार्गों से होती हुई मंदिर पर संपन्न हुई। शोभायात्रा में अजय शर्मा, राजेश शर्मा, जागेश शर्मा, विशाल शर्मा, कमल शर्मा, लाला शर्मा, ललित शर्मा, आदि का सहयोग रहा।