फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: नरौरा-राजघाट मार्ग का होगा चौड़ीकरण, 12.63 करोड़ से बनेगी सड़क

विज्ञापन
विज्ञापन
नरौरा। नरौरा-राजघाट मार्ग पर करीब चार किलोमीटर जर्जर सड़क से राहगीरों को जल्द राहत मिलने की उम्मीद है। राजघाट से अनुविहार कॉलोनी गेट तक सड़क के चौड़ीकरण और नवनिर्माण के लिए शासन ने 12.63 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की है। धनराशि मिलने के बाद लोक निर्माण विभाग ने निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नरौरा-राजघाट मार्ग लंबे समय से बदहाल है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे होने के कारण लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता है। बारिश के दौरान स्थिति और खराब हो जाती है। मार्ग के नवनिर्माण की मांग लंबे समय से की जा रही थी। कल्याण सिंह मार्ग के नरौरा-राजघाट हिस्से में राजघाट से अनुविहार कॉलोनी गेट तक करीब चार किलोमीटर सड़क के नवनिर्माण के लिए धनराशि स्वीकृत हुई है। प्रस्ताव के तहत मौजूदा मार्ग को सात मीटर चौड़ा कर नया बनाया जाएगा।
लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता हरिश्चंद्र राजपूत ने बताया कि स्वीकृत धनराशि की आधी रकम विभाग को प्राप्त हो चुकी है। इसके बाद सात मीटर चौड़ी सड़क के नवनिर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें