फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: नाना ने दर्ज कराई एफआईआर, किशोर को भेजा गया बाल सुधार गृह

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। हेड कांस्टेबल पिता की हत्या के मामले में पुलिस ने नाना की तहरीर पर किशोर के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। किशोर को बृहस्पतिवार को बाल सुधार गृह भेज दिया गया। बताया जा रहा है कि आरोपी किशोर मंगलवार की रात भी घर से गायब था। बुधवार की शाम वह फिर से बाइक लेकर जाना चाहता था लेकिन पिता ने बाइक की चाबी नहीं दी थी।
विज्ञापन

मुरादनगर के गांव सुराना निवासी प्रवीन कुमार पुलिस विभाग में बतौर हेड कांस्टेबल तैनात थे। वर्तमान में उनकी तैनाती हाईडिल काॅलोनी स्थित एंटी पावर थेफ्ट थाने में थी। प्रवीन कुमार के ससुर विशंबर दयाल ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि बुधवार की शाम प्रवीन कुमार, उनकी शिक्षिका पत्नी सविता और 15 वर्षीय बेटा घर पर मौजूद थे। बेटा बाइक लेकर मित्रों के पास जाना चाहता था लेकिन प्रवीन कुमार ने उसे बाइक की चाबी नहीं दी।
इस पर पिता-पुत्र के बीच झगड़ा हुआ और बेटे ने चाकू से प्रवीन कुमार के सीने पर वार कर दिया। इसके बाद आरोपी अपनी मां सविता के साथ मिलकर पिता को निजी अस्पताल ले गया। अस्पताल पहुंची पुलिस ने आरोपी किशोर को हिरासत में ले लिया। बृहस्पतिवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने गमगीन माहौल में प्रवीन कुमार का अंतिम संस्कार कर दिया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 105 (गैर इरादतन हत्या) में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को बाल सुधार गृह भेज दिया।
विज्ञापन



काफी समय से नहीं सोया था आरोपी
परिजनों की मानें तो आरोपी 15 वर्षीय बेटा मंगलवार को पूरी रात घर से गायब था। बुधवार की सुबह वह घर पहुंचा और खाना खाकर फिर से मित्रों से बातचीत, मोबाइल में पिक्चर आदि देखने लगा। इसके बाद बुधवार दोपहर को उसने फिर से मित्रों के साथ जाने के लिए कहा। इस पर प्रवीन कुमार ने उसे मना कर दिया। शाम करीब चार बजे दोनों के बीच कहासुनी हुई तो प्रवीन ने बेटे को थप्पड़ मार दिए थे। इसके बाद बेटे ने आवेश में आकर प्रवीन कुमार पर चाकू से हमला कर दिया था।


अधिक खून बहने से हुई मौत
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक बेटे ने प्रवीन कुमार पर चाकू से हमला किया था, जो सीधे उनके दिल के पास लगा। इससे चलते खून अधिक बह गया था। खून अधिक बहने के कारण हेमोरेजिक शॉक हुआ और प्रवीन कुमार की मौत हो गई।



मृतक हेड कांस्टेबल के ससुर की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी किशोर के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। मामले में जांच की जा रही है। जल्द ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। - ऋजुल कुमार, एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें