फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ा प्यारा सजा है...: माता की यात्रा में मुस्लिमों ने बरसाए फूल, तीन दिन पहले खंडित की हुई थी मूर्ति; Video

Tue, 01 Apr 2025 06:15 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर

सार

- छतारी के नारऊ गांव में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व निकाली गई थी शोभायात्रा 
- गांव में 29 मार्च को अज्ञात ने कर दी थी मूर्ति खंडित, जिसमें दर्ज किया गया था मुकदमा
विज्ञापन
माता की शोभायात्रा में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने बरसाए फूल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के बुलंदशहर स्थित छतारी क्षेत्र के नारऊ गांव में मंगलवार को देवी मां की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा शोभायात्रा पर मुस्लिम धर्म के लोगों ने पुष्प वर्षा की। प्रेम पूर्वक माता की शोभायात्रा का स्वागत किया गया। तीन दिन पहले गांव में अज्ञात ने मूर्ति खंडित कर दी थी, जिसमें पुलिस ने मुकदमा भी दर्ज किया था। 

विज्ञापन

मंदिर की चोटी और देवी की मूर्ति कर दी थी खंडित
गांव नारऊ में नवरात्र शुरू हो से एक दिन पहले 29 मार्च की दोपहर को अज्ञात ने पथवारी मंदिर की चोटी क्षतिग्रस्त कर दी थी और देवी मां की मूर्ति खंडित कर दी थी। घटना के बाद काफी हंगामा हुआ था, जिसमें हिंदू धर्म के अलग-अलग संगठनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी मांग को लेकर शिकायत भी दी। इसके बाद ईद और नवरात्रि के चलते शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की ओर से लोगो से लगातार अपील की जा रही थी। 
विज्ञापन

दिया सामाजिक सद्भाव और एकजुटता का संदेश
मंगलवार को मंदिर में विधि विधान के साथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कराई गई। इससे पूर्व गांव में भक्ति गीतों के साथ शोभायात्रा निकाली गई। गांव में जगह जगह मुस्लिम धर्म के लोगों ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। साथ ही सामाजिक सद्भाव और एकजुटता का संदेश दिया। इसमें  मुनाजिम खान सोनू, प्रधान माबूद खान, पूर्व प्रधान अनवार खान, असलम खान समेत अन्य लोगों ने पुष्प वर्षा की। यात्रा में अजय शर्मा, रुकमेश गौड़, सुनील शर्मा, प्रेमकुमार चौधरी, नारायण, कौशल शर्मा, राधेलाल गौड़, धीरज चौधरी, सत्यभान शर्मा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें