फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब ठेके के सेल्समैन की गोली मारकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
शराब ठेके के सेल्समैन की गोली मारकर हत्या
विज्ञापन

खुर्जा। नगर कोतवाली क्षेत्र में अलीगढ़ चुंगी के निकट शनिवार देर रात एक शराब ठेके के सेल्समैन आशुतोष शर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात ठेके से 100 मीटर की दूरी पर हुई। पुलिस कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। हालांकि अभी तक कातिलों का सुराग नहीं लग सका है।
बुलंदशहर नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला साठा निवासी आशुतोष शर्मा (26) शनिवार रात करीब 9:50 बजे शराब का ठेका बंद कर घर जाने के लिए निकला था। ठेके से करीब 100 मीटर की दूरी पर बदमाशों उसे गोली मार दी। गोली आशुतोष के बाईं ओर पेट में जा लगी। वह लहूलुहान होकर वहीं गिर गया। वहां से गुजर रहे राहगीरों ने लहूलुहान अवस्था में आशुतोष को पड़ा देख पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस उसे अस्पताल लेकर पहुंची, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले में ठेका संचालक बीबीनगर निवासी हरिओम शर्मा की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

करीब एक किलोमीटर दूर ईंट के नीचे दबा मिला फोन
पुलिस ने बताया कि ठेके में रखी हुइ नकदी नहीं लूटी गई है। आशुतोष का मोबाइल फोन घटनास्थल से करीब एक किलोमीटर दूर कालिंदी कुंज कॉलोनी के गेट के पास झाड़ियों में ईंट के नीचे दबा हुआ मिला। मोबाइल को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन

सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
वारदात के बाद से पुलिस शराब के ठेके से लेकर रोडवेज स्टैंड तक विभिन्न स्थानों पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। हालांकि, अभी तक कोई ठोस सुबूत हाथ नहीं लगा है।
मामले की गहनता से विभिन्न पहलुओं पर जांच पड़ताल की जा रही है। जल्द ही आरोपियों की शिनाख्त कर गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - बजरंग बली चौरसिया, एसपी देहात
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें