फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश ने खोली पालिका के सफाई के दावों की पोल

Tue, 24 May 2016 09:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
बारिश ने खोली पालिका के सफाई के दावों की पोल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सोमवार शाम आंधी तूफान के बाद आई बारिश ने नगर पालिका के दावों की पोल खोल दी है। नगर की एसडीएम कॉलोनी सहित खत्रीवाड़ा आदि मोहल्लों में दूसरे दिन मंगलवार को भी जलभराव रहा। इससे लोगों में पालिका के खिलाफ रोष है।
विज्ञापन


नाले-नालियों की सफाई न होने के कारण गली- मोहल्लों में लबालब पानी भर गया है। खत्रीबाड़ा में सड़कें नीची होने के कारण नाले का पानी ओवरफ्लो होकर लोगों के घरों के आगे भर गया है। नगर की पाश एसडीम कॉलोनी में जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण पूरी कॉलोनी में सड़कों पर पानी भरा है।

लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। इसके अलावा सलेमपुर रोड, गोरखी, टीचर्स कॉलोनी, हीरा कॉलोनी आदि मोहल्लों में जलभराव के चलते लोग परेशान हैं। नगरवासियों ने बताया कि समस्या को लेकर कई बार प्रशासनिक अफसरों से शिकायत की गई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन


इस संबंध में ईओ एके सिंह ने कहा कि नाले, नालियों की सफाई का कार्य कराया जा रहा है। बरसात में नगरवासियों को जल भराव की समस्या से परेशान नहीं होना पड़ेगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें