फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘करोड़ों के कपड़े पहने, फिर भी फकीर’

Sun, 05 Feb 2017 11:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
राजनी‌ति - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
बुलंदशहर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम परतापुर में रविवार को सपा प्रत्याशी के समर्थन में आयोजित जनसभा में प्रदेश के नगर विकास मंत्री आजम खां ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा बसपा सुप्रीमो मायावती पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने दो साल में करोड़ों रुपये के कपड़े पहन डाले और खुद को फकीर बताते हैं।

मायावती पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने भाजपा को लाभ पहुंचाने के लिए मुस्लिमों को टिकट दिए हैं। उत्तर प्रदेश के केैबिनेट मंत्री आजम खां ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नोटबंदी करके लाखों मजदूरों और गरीबों को लाइन में लगा दिया। उन्होंने कहा कि करीब 200 लोगों की मौत हो गई। प्रदेश सरकार ने मृतकों के आश्रितों को दो-दो लाख की मदद दी।
विज्ञापन


आजम खां ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निशाना साधते हुए कहा कि वह अपने आपको फकीर बताते हैं, जबकि दो साल में करोड़ों रुपये के कपड़े पहनते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा ने रेप के आरोपी एक सांसद को भी अपना प्रत्याशी बनाया है। भाजपा की कथनी-करनी में फर्क है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में सपा-कांग्रेस गठबंधन की सरकार भारी बहुमत से बनेगी।

बसपा सुप्रीमो मायावती पर निशाना साधते हुए आजम खां ने कहा कि बसपा ने अधिक मुस्लिमों को टिकट भाजपा को लाभ पहुंचाने के लिए दिए हैं, ताकि सेकुलर वोटों का बंटवारा हो जाए, परंतु वे अपने मकसद में कामयाब नहीं होंगे।

इससे पूर्व सभा को पार्टी के जिलाध्यक्ष अब्दुल रब, पूर्व प्रदेश सचिव हामिद अली, जिला महासचिव बादल यादव, पूर्व जिला महासचिव राहुल यादव, अमजद गुड्ड  मौजूद रहे। आजम खां तय समय से पूर्व ही हेलीकॉफ्टर से परतापुर पहुंच गए थे।..

नहीं मिली अनुमति, सिकंदराबाद में सभा स्थगित
जनसभा के स्थल पर विवाद होने के कारण प्रशासन ने सभा की अनुमति देने से इंकार कर दिया। जिसके चलते नगर विकास मंत्री आजम खां की सिकंदराबाद में रविवार को होने वाली जनसभा स्थगित हो गई। प्रत्याशी, पार्टी नेता जल्द ही आजम खां की सभा कराने का दावा कर रहे हैं।

बता दें कि रविवार को नगर विकास मंत्री आजम खां की सपा-कांग्रेस के संयुक्त प्रत्याशी राहुल यादव के समर्थन में जनसभा प्रस्तावित थी। सभा के लिए गुलावठी रोड पर राधिका गार्डन के पास स्थान चुना गया था। शुक्रवार से सभा की तैयारी चल रही थी। शनिवार शाम प्रशासन ने सभा स्थल को विवादित बताते हुए सभा की अनुमति देने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन


ऐन वक्त पर अनुमति नहीं मिलने पर सपाई किसी दूसरे स्थान का चयन नहीं कर सकें। जिसके चलते आजम खां की सभा स्थगित हो गई। वहीं प्रत्याशी और पार्टी नेता सिकंदराबाद में जल्द ही आजम खां की सभा कराने का दावा कर रहे है। एसडीएम कन्हई सिंह ने बताया कि जिस स्थान पर सभा की अनुमति मांगी गई थी वह मंदिर की संपत्ति है और पहले से ही विवादित है। जिस कारण अनुमति नहीं दी जा सकी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें