एटा के सांसद राजबीर सिंह उर्फ राजू भैया ने उड़ी सेक्टर में आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों को सांसद निधि से पांच करोड़ रुपये देने को प्रधानमंत्री अनुमति मांगी है। इसके लिए राजू भैया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है।
राजू भैया ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखा है कि उड़ी सेक्टर में हुए आतंकी हमले में मेरे देश के 18 जवान शहीद हुए हैं, जिससे वह बहुत दुखी हैं। आतंकी हमले से वह बहुत परेशान हैं और मैं उन शहीद परिवारों को कुछ नहीं कर पाया। लेकिन इस दुख की घड़ी में वीर शहीदों के परिवारों के कुछ काम आ पाऊं।
कुछ कर पाऊं और उन परिवारों के एक भी आंसू पोछ सकूं। मेरे लिए सौभाग्य की बात होगी। अत: आपसे निवेदन है कि मेरी सांसद निधि से पांच करोड़ की धनराशि सभी शहीद परिवारों को देने की अनुमति प्रदान करने का कष्ट करें। इस कार्य के लिए मैं आपका जीवन भर आभारी रहूंगा।