फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने तीन गांवों में लगाई चौपाल

Thu, 22 Sep 2016 11:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
चौपाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
सशक्त गांव विकसित प्रदेश अभियान के तहत बृहस्पतिवार को डीएम ने गांव-गांव चौपाल लगाकर ग्रामीणों को केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओें की जानकारी दी। अभियान के तहत बृहस्पतिवार को डीएम आंजनेय कुमार सिंह बिचौला, चचरई और शेरपुर  पहुंचे। डीएम ने गांवोें में चौपाल लगाकर ग्रामीणों को सरकार की एक-एक योजना की जानकारी दी।

डीएम ने सरकारी योजनाओं के बारे में ग्रामीणों से जानकारी ली। डीएम को गांव में गंदगी मिली। सरकारी स्कूलों की हालत भी ठीक नहीं थी। डीएम ने ग्राम प्रधान को सही काम करने की नसीहत भी दी। एडीएम वित्त, एडीएम प्रशासन और सीडीओ ने भी गांव गांव पहुंचकर सरकार की योजनओं को जनजन तक पहुचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन



 जिलाधिकारी आंजनेय कुमार सिंह ने अनूपशहर ब्लाक के मुस्लिम आबादी वाले गांव शेरपुर में सशक्त गांव विकसित प्रदेश कार्यक्रम के तहत प्राथमिक विद्यलय में कार्यक्रम आयोजित कर ग्रामीणों को महिलाओं और बच्चों के लिए विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें