फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: 12 घंटे की देरी से चर रहीं छह से अधिक ट्रेनें

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



खुर्जा जंक्शन। कोहरे के कारण रेलवे स्टेशन पर आने वाली छह से अधिक एक्सप्रेस ट्रेनें दस से 12 घंटे देरी से स्टेशन पर पहुंच रही हैं। लखनऊ से दिल्ली की ओर आने वाली गोमती एक्सप्रेस 18 घंटे देरी से चलने के कारण शनिवार को स्टेशन पर नहीं पहुंच सकी।

गोमती एक्सप्रेस खुर्जा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर रोजाना दोपहर पौने एक बजे आती है। कोहरे के कारण ट्रेन की रफ्तार धीमी हो गई है। ऐसे में शनिवार दोपहर को ट्रेन स्टेशन पर नहीं आ सकी। यह ट्रेन रविवार सुबह दस से 11 बजे के बीच स्टेशन पर पहुंचेगी। ऐसे में लखनऊ से खुर्जा व बुलंदशहर आने वाले यात्रियों को लगभग एक दिन का इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

इसके अलावा कटिहार से चलकर अमृतसर जाने वाली आम्रपाली एक्सप्रेस शुक्रवार रात एक बजे के स्थान पर शनिवार दोपहर 12 स्टेशन पर आई। वहीं प्रयागराज से चलकर मेरठ जाने वाली संगम एक्सप्रेस सुबह साढ़े तीन बजे के स्थान पर साढ़े सात बजे स्टेशन पर आई। मालदा से चलकर पुरानी दिल्ली जाने वाली फरक्का एक्सप्रेस तय समय से पांच घंटे देरी से स्टेशन पर पहुंची।
विज्ञापन

वहीं चंडीगढ़ की ओर जाने वाली कालका मेल साढ़े छह बजे के स्थान पर रात बजे स्टेशन पर आई। अलीपुर द्वार से पुरानी दिल्ली की ओर आने वाली मालदा एक्सप्रेस बृहस्पतिवार रात के स्थान पर शुक्रवार सुबह पांच बजे स्टेशन पर पहुंची।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें